परिणीति चोपड़ा की कुछ फिल्में क्या फ्लॉप हुईं वे मायूस हो गईं। बढ़ा हुआ वजन भी स्क्रीन पर नजर आया जिसके लिए परिणीति को आलोचना झेलना पड़ी। निराशा को तुरंत परिणीति ने दूर फेंका और सीधे जिम की राह पकड़ी। जम कर पसीना बहाया और अब परिणीति एकदम बदली नजर आ रही हैं। छरहरी और सेक्सी। उनका यह ग्लैमरस अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया। परिणीति ने ये फोटो पोस्ट की है और बताया है कि जिद करके कुछ भी किया जा सकता है। एक बार फिर निर्माताओं की नजर परिणीति पर पड़ी है। हालांकि परिणीति खंडन कर चुकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे 'सुल्तान' में सलमान के अपोजिट नजर आ सकती हैं और इसी के लिए उन्होंने अपना कायाकल्प किया है।