बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस अदाओं से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जाह्नवी का इंस्टा अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। 28 साल की जाह्नवी हर आउटफिट में कहर ढाती दिखती हैं।
इस बार जाह्नवी ने रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट मिनी ड्रेस में अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस की ड्रेस पर सफेद रंग का फ्लोरल प्रिंट काफी एलिगेंट लग रहा है।
जाह्नवी की यह ड्रेस miu miu ब्रांड की है, जो 2003 में तैयार की गई थी। ड्रेस में मैनड्रीन कॉलर और शॉर्ट स्लीव्स जाह्नवी के लुक में चार चांद लगा रहा है।
जाह्नवी ने ग्लॉसी मेकअप और बालो का स्टाइलिश बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने पैरों में व्हाइट कलर की हाई हील्स कैरी की है।
तस्वीरों में जाह्नवी एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। वह अपने टोन्ड लेग्स और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
जाह्नवी कपूर का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस हॉट, गॉर्जियस और रेड हार्ट इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे है।