ऑस्कर 2026 भारत के लिए काफी खास होने वाला है। भारत की तरफ से फिल्म 'होमबाउंड' की ऑस्कर में एंट्री हुई है। इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1', अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' सहित चार भरतीय फिल्में भी ऑस्कर की बेस्ट फिल्म अवॉर्ड की रेस में शामिल है।
'कांतारा: चैप्टर 1' को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजने की मांग की जा रही थी। लेकिन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए होमबाउंड को ऑफिशियल भेजा। होमबाउंड इस कैटेगरी की टॉप 15 फिल्मों में शॉर्टलिस्ट भी हो चुकी है।
'कांतारा चैप्टर 1' ने जनरल कैटेगरी में एंट्री के जरिए ऑस्कर की रेस में जगह बनाई है। इसके साथ अनुपम खेर की तन्वी: द ग्रेट भी इस लिस्ट में शामिल है। वहीं एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा', राधिका आप्टे स्टारर 'सिस्टर मिडनाइट' और तमिल फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' को भी ऑस्कर में जगह मिली है।
अकादमी की तरफ से बताया गया है कि 317 फीचर फिल्में 98वें अकादमी अवॉर्ड के लिए योग्य हैं। इनमें से 201 फिल्में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में विचार के लिए जरूरी एडिशनल एलिजिबलिटी की शर्तों को पूरा करती हैं। हालांकि फिल्मों को अभी भी अकादमी की वोटिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।