Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी, धोखा और पुलिस का खेल: लुटेरी दुल्हन की कहानी ने ओटीटी पर मचाई सनसनी

Advertiesment
Looteri Dulhan on OTT
डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Hungama OTT ने अपनी नई ओरिजिनल क्राइम ड्रामा सीरीज लुटेरी दूल्हन (Looteri Dulhan) रिलीज कर दी है और इसकी कहानी ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज किसी आम क्राइम थ्रिलर जैसी नहीं है। यहां शादी सिर्फ रिश्ते का नाम नहीं, बल्कि एक खतरनाक जाल बन जाती है। कहानी उन दूल्हों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें शादी के बाद एक रहस्यमयी दुल्हन लूटकर गायब हो जाती है। जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे यह सिर्फ अपराध की कहानी नहीं रहती, बल्कि दो महिलाओं की जंग बन जाती है, जो अपने-अपने तरीके से सिस्टम को चुनौती देती दिखाई देती हैं।
 

महिला पुलिस अफसर और शातिर दुल्हन के बीच खतरनाक टक्कर

सीरीज में Pooja A Gor ने सब इंस्पेक्टर संध्या यादव का किरदार निभाया है, जो इस अजीबोगरीब अपराध के पीछे छिपे पैटर्न को पहचान लेती हैं। संध्या सिर्फ एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि ऐसी महिला हैं जिन्हें हर कदम पर खुद को साबित करना पड़ता है। समाज का दबाव, शादी की बातें और नौकरी की जिम्मेदारी, इन सबके बीच वह उस अपराधी तक पहुंचने की कोशिश करती हैं जो हर बार कानून से एक कदम आगे निकल जाती है।
 
दूसरी तरफ Sanvika माया के रोल में नजर आ रही हैं। माया एक ऐसी महिला है जिसने अपनी जिंदगी को अपने नियमों पर जीना सीखा है। वह सिर्फ ठगी नहीं करती, बल्कि पूरा नेटवर्क चलाती है। उसकी चालाकी और सोच उसे बेहद खतरनाक बनाती है। सीरीज की सबसे दिलचस्प बात यही है कि यहां हीरो और विलेन के बीच की रेखा कई बार धुंधली पड़ जाती है।
 

पूजा ए गोर बोलीं- यह किरदार सिर्फ पुलिस अफसर का नहीं

अपने किरदार को लेकर पूजा ए गोर ने कहा कि संध्या यादव उनके लिए बेहद खास रोल रहा। उनके मुताबिक यह सिर्फ अपराधी को पकड़ने वाली पुलिस अफसर की कहानी नहीं है, बल्कि उस महिला की कहानी है जो अंदर और बाहर दोनों मोर्चों पर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित इस बात ने किया कि उनका सबसे बड़ा मुकाबला एक ऐसी महिला से है जो उतनी ही मजबूत और जिद्दी है।
 

सान्विका ने बताया क्यों अलग है माया का किरदार

सान्विका ने कहा कि जैसे ही उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी, उन्हें समझ आ गया कि माया का किरदार आसान नहीं होने वाला। उन्होंने बताया कि माया का दिमाग जिस तरह काम करता है, उसमें एक अलग तरह की चतुराई है। साथ ही यह कहानी वास्तविक घटनाओं के काफी करीब महसूस होती है। सान्विका के मुताबिक दर्शक माया को सिर्फ अपराधी के रूप में नहीं देखेंगे, बल्कि उसके पीछे की मजबूरियों और सोच को भी समझ पाएंगे।
 

मनमोहन तिवारी ने बताया क्यों खास है यह सीरीज

सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले Manmohan Tiwari का कहना है कि पहली नजर में यह एक क्राइम ड्रामा लगती है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके किरदार और उनके फैसलों में छिपी है। उन्होंने कहा कि कहानी में कई ऐसे मोड़ हैं जो दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जैकलीन फर्नांडिस का Cannes 2026 में ग्लैमरस जलवा, दूसरे लुक ने लूटी महफिल