अभिनेता और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनकी बेटी सायशा ने अपने जीवन के 15 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर मनीष ने पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए अपनी बिटिया के साथ अपने रिश्ते की एक खूबसूरत झलक दिखाई है।
मनीष पॉल ने अपनी बेटी को 'माय हार्ट' यानी 'मेरी दिल' बताते हुए प्यार और अपनेपन से भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि वे चाहते हैं कि वे दोनों हमेशा अपनी उन “बेवकूफी भरी बातों और जोक्स” पर हंसते रहें, जिन्हें सिर्फ वे ही समझते हैं।
मनीष पाल ने लिखा, और देखते ही देखते तुम 15 साल के हो गईं!! मेरे दिल की तरफ से, तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। काश हम हमेशा अपने बेवकूफी भरे चुटकुलों पर हंसते रहें जो सिर्फ हम ही समझते हैं। मैं तुमसे चाँद तक और वापस आने तक प्यार करता हूँ।
इस भावुक नोट के साथ मनीष पॉल ने बेटी के साथ बिताए गए कुछ प्यारे और कैंडिड पलों की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें सायशा के साथ उनकी केमिस्ट्री, खुशी और एक गर्वित पिता का प्यार साफ झलक रहा है।
गौरतलब है कि अपने इस इमोशनल पोस्ट के जरिए मनीष पॉल ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील और ज़मीन से जुड़ी शख्सियत को सामने रखा है। इसके अलावा बेटी सायशा के जन्मदिन पर मनीष पॉल का यह संदेश इस बात की याद दिलाता है कि शोहरत और कामयाबी से बढ़कर जिंदगी में प्यार, हँसी और साथ बिताए गए पल ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।