Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

RBI गवर्नर बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने की खास तैयारी, बोले- डेफिसिट बैलेंस समझे बिना नहीं कर सकता था रोल

Advertiesment
Manoj Bajpayee Governor
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'गवर्नर', जिसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं, इस साल की सबसे मच-अवेटीड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर भारी बज बना दिया है।
 
यह ट्रेलर दर्शकों को 1990 के भारत के उस दौर में ले जाता है, जब देश एक बहुत बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा था और उस मुश्किकी दिशा तय करने वाले कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। फिल्म में मनोज बाजपेयी आरबीआई के गवर्नर के रूप में एक बिल्कुल नए और अलग ल समय में देश अवतार में नजर आ रहे हैं, और इस रोल के लिए उन्हें काफी तैयारी और ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा।
​हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मनोज बाजपेयी ने गवर्नर के इस किरदार को निभाने के लिए की गई अपनी तैयारियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अपनी परफॉर्मेंस को पर्दे पर एकदम असली और विश्वसनीय बनाने के लिए उन्होंने इकोनॉमिक्स के बुनियादी शब्दों को सीखा। 
 
webdunia
मनोज ने शेयर किया, मैंने फिल्म में आरबीआई गवर्नर का रोल निभाया है, इसलिए मुझे इसके बेसिक टर्म्स की पढ़ाई करनी पड़ी और जरूरी जानकारी जुटानी पड़ी। चूंकि मैं इकोनॉमिक्स में बहुत कमजोर था, इसलिए मुझे हर एक सीन और डायलॉग के लिए उन शब्दों को ऑनलाइन सर्च करना पड़ता था। एक एक्टर के तौर पर मैं पर्दे पर जो कुछ भी बोलूँ, वो सच लगना चाहिए। अगर मुझे खुद ही यह समझ नहीं आएगा कि '1.5 बिलियन का डेफिसिट बैलेंस (घाटा)' होने का क्या मतलब है, तो मैं उसे दर्शकों को कैसे समझा पाता।
​सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'गवर्नर' दर्शकों को भारत के आर्थिक सफर के सबसे चुनौतीपूर्ण अध्यायों में से एक में वापस ले जाती है। 1990 के दशक के वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म महत्वपूर्ण फैसलों, सियासी शह और मात के खेल, और देश के बड़े संस्थानों के बीच के टकरावों की एक बेहद दिलचस्प कहानी पेश करती है। 
 
तनाव और ड्रामे से भरपूर यह ट्रेलर उस दुनिया की एक झलक दिखाता है जहाँ मेकर्स का हर एक कदम देश के भविष्य पर बहुत बड़ा असर डाल सकता है। इस पूरी कहानी को नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय से आगे बढ़ाते हैं, जो एक ऐसे गवर्नर के रूप में नजर आ रहे हैं जो पूरे देश का भविष्य बदलने वाले एक बेहद नाजुक मोड़ को संभाल रहा है।
 
​दमदार और असरदार डायलॉग्स से सजी यह बेहतरीन कहानी 'सनशाइन पिक्चर्स' के बैनर तले आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरिवली में बेचे दो फ्लैट्स, रिटर्न देखकर चौंक जाएंगे!