Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 (13:14 IST)
Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 (13:19 IST)
नागाराज मंजुले द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी स्टारकास्ट ने शिकरत की। सीरीज में विजय वर्मा ब्रिज भट्टी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
यह सीरीज ब्रिज भट्टी पर आधारित है, जो 1960 के दशक में एक कपास व्यापारी से बॉम्बे में 'मटका' जुए का एक विशाल साम्राज्य खड़ा करके सत्ता के शिखर पर पहुंच गया गा।
इस इवेंट में विजय वर्मा पारंपरिक सफेद कुर्ता और वेष्टि पहने नजर आए। उन्होंने क्लासिक मूंझ भी रही है जो शो के 1960 के माहौल में पूरी तरह फिट बैठती है।
इवेंट में साई ताम्हणकर नीले रंग की फूलों वाली साड़ी पहनकर पहुंचीं। सीरीज में वह विजय वर्मा के साथ अहम किरदार निभाएंगी।
कृतिका कामारा व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ड्रेस पर बड़े-बड़े काले रंग के पोल्का डॉट्स बने हुए हैं।
गुलशन ग्रोवर गहरे नेवी रंग का बंदगला सूट, रंगीन चश्मा और सफेद टोपी पहने नजर आए। सीरीज में सिद्धार्थ जाधव, जेमी लिवर और भूपेंद्र जादवत भी अहम रिकादर में नजर आएंगे।
WD Entertainment Desk
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 (13:14 IST)
Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 (13:19 IST)