Publish Date: Wed, 27 May 2026 (13:19 IST)
Updated Date: Wed, 27 May 2026 (13:24 IST)
'बिग बॉस' और 'द 50' फेम निक्की तंबोली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार पर्सनैलिटी के साथ-साथ निक्की अपने बोल्ड और ग्लैमरस फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
हाल ही में निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद हॉट और सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।
तस्वीरों में निक्की का ऑल-ब्लैक अवतार फैंस की धड़कनें तेज कर रहा है। उन्होंने ऑल-ब्लैक कलर का बेहद ही अट्रैक्टिव लेस आउटफिट कैरी किया हुआ है।
निक्की ने ब्लैक कलर का फुल स्लीव्स वाला सी-थ्रू क्रॉप टॉप पहना है, जो उनके टोंड एब्स को पूरी तरह से फ्लॉन्ट कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ब्लैक लेस पैंट पेयर की है।
इस आउटफिट के साथ निक्की ने नेट के ग्लव्स और हाथ में हैवी गोल्डन कंगन पहने हैं, जो उनके इस लुक में एक रॉयल और बोल्ड टच जोड़ रहे हैं।
लुक को कम्प्लीट करने के लिए निक्की ने अपने लंबे खूबसूरत बालों को खुला रखा है। तस्वीरों में उनके बालों का वेवी टेक्सचर और हवा में उड़ते बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
मेकअप की बात करें तो निक्की ने स्मोकी आइज, न्यूड लिपस्टिक और परफेक्ट कॉन्टूरिंग के साथ सटल ग्लैम मेकअप चुना है, जो उनके तीखे नैन-नक्श को और भी ज्यादा उभार रहा है।
तस्वीरों में निक्की तंबोली एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। कभी वह साइड प्रोफाइल से अपनी परफेक्ट बॉडी शेप को फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो कभी अपनी नशीली आंखों से सीधे कैमरे में देख फैंस को क्लीन बोल्ड कर रही हैं।
निक्की तंबोली की इन तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई उन्हें 'ब्लैक ब्यूटी' कह रहा है तो कोई 'सो हॉट' और 'फायर' वाले इमोजी ड्रॉप कर रहा है।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें