Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 (17:52 IST)
Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 (17:56 IST)
टेलीविजन और रियलिटी शो की क्वीन निक्की तंबोली अपने बोल्ड लुक्स से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में निक्की ने मालदीव वेकेशन की कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें फैंस संग शेयर की है।
तस्वीरों में निक्की नीले समंदर और सफेद रेत के बीच रेड कलर की स्टाइलिश बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसकी हॉल्टर-नेक डिजाइन और सामने की तरफ लगा गोल्डन रिंग डिटेक्शन है।
निक्की ने अपने वाइब्रेंट रेड टॉप को कभी मैचिंग स्कर्ट तो कभी ब्लू-व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट और पजामे के साथ पेयर किया है। यह 'कैजुअल मीट सेक्सी' लुक बीच वाइब्स के लिए एकदम परफेक्ट है।
निक्की का यह अंदाज यह दिखाता है कि कैसे एक ही बिकिनी टॉप को लेयरिंग के जरिए अलग-अलग तरीके से फ्लॉन्ट किया जा सकता है।
तस्वीरों में निक्की समंदर किनारे एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। कभी वह अपनी कातिलाना मुस्कान बिखेर रही हैं, तो कभी अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
निक्की ने ग्लॉसी मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और मेसी वेबी हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कानों में बड़े से ईयररिंग्स कैरी किए हैं।
निक्की की इन तस्वीरों पर फैंस की तारीफों और इमोजी की बाढ़ आ गई है। फैंस फायर और हार्ट इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें