Publish Date: Wed, 06 May 2026 (15:20 IST)
Updated Date: Wed, 06 May 2026 (15:23 IST)
बॉलीवुड पार्टियों और वायरल सोशल मीडिया मोमेंट्स में लगातार नजर आते रहे इंटरनेट सेंसेशन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी, अब एक बिल्कुल नए चैलेंज के लिए तैयार हैं। अपने रहस्यमयी पर्सोना और ए-लिस्टर्स के साथ हमेशा नज़र आनेवाले मशहूर ओरी ने बिना किसी पारंपरिक रास्ते के पॉप कल्चर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
टॉप सेलेब्रिटीज़ के साथ तस्वीरें खिंचवाने से लेकर ऑनलाइन मीम्स का हिस्सा बनने तक, ओरी का सफर काफी अलग रहा है। अपने तेज़-तर्रार कैप्शन्स के साथ कैंडिड अपीयरेंस और हर जगह मौजूद रहने वाली छवि के कारण वे हाल के समय का सबसे चर्चित इंटरनेट पर्सनैलिटी बन चुके हैं। फिलहाल अपनी इस पहचान से परे वे अब रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, ओरी मशहूर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के आगामी सीजन में शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि 'खतरों के खिलाड़ी' एक ऐसा शो है, जो सेलिब्रिटीज़ को उनके कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालकर खतरनाक स्टंट्स और डर से भरे चैलेंजेस का सामना करवाता है। मज़ेदार बात यह है कि जहां फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं शो के लिए अप्रोच किए जाने पर औरी का रिएक्शन रहा।
अपने बेबाक और मजेदार अंदाज़ में ओरी ने कहा, जब उन्होंने मुझे 'खतरों के खिलाड़ी' करने के लिए कहा, तो मैं ऐसा था कि रुको, ये है क्या? उन्होंने कहा ये एक स्टंट शो है, तो मैंने कहा, मुझे तो पब्लिसिटी स्टंट्स बहुत पसंद हैं, फिर भी आप मुझे साइन कर लो।
उन्होंने कहा, फिर जब मुझे पता चला कि ये असल में 'फियर फैक्टर' जैसा शो तो मैं थोड़ा डर गया, क्योंकि आमतौर पर मैं बहुत निडर नहीं हूं सो मैंने सोचा, चलो टेबल्स को पलटते हैं। हो सकता है ये मेरे कैरेक्टर डेवलपमेंट के लिए अच्छा हो, तो मैं यहां आ गया। अब मुझे नहीं पता क्या होने वाला है, लेकिन मैं पूरी तरह तैयार हूं। बस पकड़ो और कर डालो… और कोशिश करो कि मरें नहीं।
दिलचस्प बात यह है कि हर बार की तरह ओरी का यह बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है, जहां फैंस उनके मजाकिया अंदाज और सेल्फ-अवेयरनेस को खूब पसंद कर रहे हैं। जहां ओरी अब तक अपने ग्लैमरस अपीयरेंस और सोशल मीडिया बज के लिए जाने जाते रहे हैं, वहीं 'खतरों के खिलाड़ी' में वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो कैमरे की चमक-दमक से दूर, रोमांच से भरपूर होगा।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें