Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्मृति मंधाना के दोस्त का पलाश मुच्छल पर गंभीर आरोप, SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराया केस

Advertiesment
Palash Muchhal FIR
संगीतकार-फिल्म निर्माता पलाश मुच्छल क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी टूटने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। शादी के दिन ही स्मृति ने पलाश संग शादी कैंसिल कर दी थी। बाद में पलाश पर आरोप लगा था कि वह स्मृति को धोखा दे रहे थे। वहीं अब स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने ने पलाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
 
स्मृति के बचपन के दोस्त ने पलाश के खिलाफ अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पलाश के खिलाफ अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने विद्यान से पैसे लिए, जातिसूचक गालियां दीं और अपमानजनक व्यवहार किया। 
 
webdunia
माने का दावा है कि पलाश मुच्छल ने उनसे एक फिल्म के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये लिए थे। माने ने आरोप लगाया कि पलाश ने छह महीने में फिल्म पूरी करने का वादा किया था, लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही पैसे वापस किए गए। जब माने ने अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच 22 नवंबर 2025 को सांगली-आस्था रोड के एक टोल प्लाजा पर तीखी बहस हो गई। इस दौरान पलाश मुच्छल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
 
विद्यान प्रकाश माने की शिकायत पर सांगली पुलिस ने पलाश मुच्छल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पलाश पर अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) और भारतीय दंड संहिता/बीएनएस की धारा 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों को खंगाला जा रहा है।
 
बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख और पलाश का पलटवार
इस पूरे मामले के बीच पलाश मुच्छल ने भी अपने बचाव में कानूनी कदम उठाए हैं। पलाश का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार और झूठे हैं। पलाश की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उनके वकीलों ने विद्यान प्रकाश माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है।
 
webdunia
इसके अतिरिक्त, फरवरी 2026 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने विद्यान प्रकाश माने को एक बड़ी चेतावनी दी थी। अदालत ने माने को पलाश मुच्छल और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने माना था कि यह मुख्य रूप से एक व्यावसायिक विवाद है, जिसे शादी टूटने की घटना से जोड़कर पलाश की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
नवंबर 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी होने वाली थी। शादी की सभी रस्में और तैयारियां सांगली में चल रही थीं। अचानक, संगीत समारोह के दौरान स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के बाद शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। लेकिन जल्द ही, सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे सामने आने लगे। उन पर कथित तौर पर किसी अन्य महिला से चैटिंग करने और धोखा देने के आरोप लगे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और यह रिश्ता पूरी तरह से टूट गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साउथ के दिग्गज प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी का निधन, राजस्थान में सड़क दुर्घटना में गई जान, सितारों ने व्यक्त किया शोक