Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्राइम वीडियो ने क्राइम थ्रिलर 'राख' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया, दिल दहला देगी कहानी

Advertiesment
Raakh Prime Video series
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ऑरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक काल्पनिक कहानी पर बनी इस सीरीज़ के डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय हैं, जबकि इसे अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, तथा इसके संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। 
 
ट्रेलर में ऐसे बेरहम और खौफनाक जुर्म की झलक दिखाई गई है, जो न सिर्फ पीड़ितों के परिवारों को पूरी तरह तोड़कर रख देता है, बल्कि इंसान के भीतर छिपी नफरत और हैवानियत के डरावने चेहरे को भी सामने लाता है, जो हमारे समाज में मौजूद हैं। 
 
राख के इस झकझोर देने वाले ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे सवाल से होती जिसे कोई भी मां-बाप कभी सुनना नहीं चाहेगा: "बच्चे कब से गायब हैं?" ये कहानी 1970 के दशक के आखिरी सालों की दिल्ली की है, जब हर मां-बाप को यही लगता था कि सूरज डूबने के बाद भी उनके बच्चे अकेले बाहर निकलने के लिए पूरी तरह महफूज हैं, लेकिन एक चौंकाने वाले जुर्म ने पूरे देश के इस भरोसे को तोड़ दिया। 
ट्रेलर के दिल दहला देने वाले और माहौल को गंभीर बनाने वाले दृश्य, एक मां-बाप के अपने बच्चों को ढूंढ निकालने की हताश उम्मीद को बयां करते हैं। इस घिनौने जुर्म को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए, सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश— जिसका किरदार अली फज़ल ने बखूबी निभाया है — एक ज़ोरदार तलाशी अभियान शुरू करते हैं। यह अभियान उन्हें उन मुजरिमों की बीमार मानसिकता के ऐसे दलदल में खींच ले जाती है, जहाँ इंसान के जमीर का कोई नामोनिशान नहीं, और फिर इंसान की बुराई का सबसे भयानक चेहरा सामने आता है।
 
webdunia
इस सीरीज़ में सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश का किरदार निभाने वाले अली फज़ल ने कहा, जब पहली बार राख के लिए मुझसे संपर्क किया गया, तो मुझे लगा कि ये भी कोई आम इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर होगी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मैं इसकी तरफ खिंचा चला गया। अनुषा, संदीप और प्रोसित ने मिलकर एक ऐसी कहानी तैयार की है जो कई परतों वाली, जज्बातों से भरी और असल जिंदगी की कड़वी सच्चाई के बेहद करीब है। 
मोना अरोड़ा का किरदार निभाने वाली सोनाली बेंद्रे ने कहा, ‘राख’ की कहानी उस वक्त मेरे पास आई, जब मैं इस बात को लेकर काफी सजग हो गई थी कि मुझे किस तरह की कहानियों का हिस्सा बनना है। कई परतों वाली और जज्बातों के स्तर पर काफी गहरी ये कहानी मुझे सच में बहुत पसंद आई। वैसे तो ये कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर की तरह आगे बढ़ती है, पर असल में यह इंसान के जज्बातों को भी बड़ी संजीदगी से सामने लाती है। 
 
इस सीरीज़ में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल, और आमिर बशीर ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जबकि आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी, और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में दर्शक 12 जून को सिर्फ प्राइम वीडियो पर राख के प्रीमियर का आनंद ले सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'वेलकम टू द जंगल' का पार्टी एंथम 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज, अक्षय कुमार-दिशा पाटनीकी जोड़ी ने मचाया धमाल