Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा सबसे सेक्सी एशियाई महिला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
लंदन , गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (18:13 IST)
लंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ब्रिटेन में सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुनी गई हैं। प्रियंका ने पिछले चार वर्ष में तीसरी बार यह खिताब जीता है।
प्रियंका ने ब्रिटेन के एक वार्षिक सर्वेक्षण में ‘सबसे सेक्सी एशियाई महिला’ का अपना खिताब बरकरार रखा। लंदन के एक साप्ताहिक समाचार पत्र ईस्टर्न आई द्वारा ‘एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं’ के चयन के लिए कराए गए लोकप्रिय सर्वेक्षण के 2015 संस्करण में सोशल मीडिया पर विश्वभर के लाखों लोगों ने वोट दिया, जिसमें अभिनेत्री एवं गायिका प्रियंका ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
 
प्रियंका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं यह खिताब अपने पास बरकरार रखकर खुश हूं। मेरे लिए वोट करने वाले हरेक व्यक्ति का बहुत-बहुत शुक्रिया। कम से कम एक साल के लिए मुझे ‘सेक्सी’ होने का अहसास कराने के लिए ‘ईस्टर्न आई’ का शुक्रिया। सभी महिलाओं को मेरी सलाह है कि यह सब दिमाग में होता है। प्रियंका ने पिछले चार वर्ष में तीसरी बार यह खिताब जीता है।
 
इस सूची में लोकप्रिय टीवी अदाकारा सनाया ईरानी पिछले साल के मुकाबले एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि टेलीविजन अभिनेत्री दृष्टि धामी तीसरे स्थान पर रहीं। दीपिका पादुकोण चौथे और कैटरीना कैफ पांचवें स्थान पर रहीं। इनके अलावा निया शर्मा, करीना कपूर खान, गौहर खान, सोनम कपूर और माहिरा खान शीर्ष दस में शामिल हुईं। (वार्ता)
    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi