Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Femina Miss India Madhya Pradesh

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 29 नवंबर 2025 (16:46 IST)
इंदौर मध्यप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा में, द मिस इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन, वर्ल्डवाइड मीडिया ने ब्राइट स्टेज इवेंट्स को वर्ष 2025 से तीन वर्षों की अवधि के लिए फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश का अधिकृत लाइसेंसी नियुक्त किया है। यह उपलब्धि राज्य में देश की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट विरासत को आगे बढ़ाते हुए उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। 
 
फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के आगामी राज्य स्तरीय ऑडिशन इस बार युवतियों के लिए बड़े अवसर लेकर आ रहे हैं। जिसके लिए निकिता पोरवाल, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड एवं मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभागी के नेतृत्व में फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हो चुकी है जिनमें 18 से 25 वर्ष की प्रतिभाशाली युवतियां हिस्सा ले सकती हैं।
 
इस को लेकर जागरूकता के लिए ब्राइट स्टेज प्रदेश भर में कई आयोजन कर रहा है इसी श्रंखला के तहत 28 नवंबर को डेली कॉलेज ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट (DCBM) में विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसका विषय था “बियॉन्ड ब्यूटी: शेपिंग इंटेलिजेंट, कॉन्फिडेंट, पर्पज़-ड्रिवन वुमन फॉर ग्लोबल लीडरशिप”। 
 
पैनल डिस्कशन में निकिता पोरवाल, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड एवं मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभागी शामिल हुईं, जहां उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया साथ ही इस सत्र में इंदौर की प्रथम महिला एडवोकेट जूही भार्गव, डीएसपी नीति डांडौतिया, डॉ. सोनल सिसौदिया और आईएनएमओ की फाउंडर कोमल जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
 
webdunia
मीडिया से बात करते हुए, निकिता पोरवाल ने इस लाइसेंसिंग सहयोग को स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त और प्रोत्साहित करने वाला एक प्रेरक कदम बताया। उन्होंने मिस इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन की दूरदर्शी पहल की सराहना की, जिसके तहत देशभर में राज्य स्तरीय लाइसेंस प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि व्यापक भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मध्यप्रदेश की युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। 
 
उन्होंने आगे कहा, यह सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और नए करियर अवसरों का प्लेटफॉर्म है। जितनी अधिक युवतियां जुड़ेंगी, उतना ही यह अभियान प्रेरणादायक बनेगा – आइए सबके उत्साह से मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें।
 
ब्राइट स्टेज इवेंट्स की निखिला गुप्ता और डॉ. सुबोध श्रीवास्तव ने मिस इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राइट स्टेज इवेंट्स इस गौरवपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सहयोग फेमिना मिस इंडिया की प्रतिष्ठा और मानकों को मध्यप्रदेश में और ऊँचाई देगा। उन्होंने निकिता को आगामी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोल्डन शिमरी गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, बोल्ड अदाओं से बढ़ाया तापमान