Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को‍ किया अलर्ट

Advertiesment
Ronit Roy cyber fraud
बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपने फैंस, विशेष रूप से महिलाओं और युवा लड़कियों को एक बड़े साइबर फ्रॉड के प्रति आगाह किया है। दरअसल, कुछ अज्ञात जालसाज रोनित रॉय की फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
 
रोनित रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लड़कियों से मीटिंग और इवेंट बुकिंग के बहाने पैसों की मांग कर रहे हैं। अभिनेता ने साफ किया है कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सार्वजनिक किए स्कैमर के नंबर और ईमेल आईडी
आमतौर पर मशहूर हस्तियां ऐसे मामलों में सीधे पुलिस का रुख करती हैं, लेकिन रोनित रॉय ने एक कदम आगे बढ़कर अपने फैंस की सुरक्षा के लिए स्कैमर की डिटेल्स को सरेआम उजागर कर दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में उस नंबर और ईमेल आईडी का जिक्र किया है, जिसके जरिए यह पूरा फर्जीवाड़ा चलाया जा रहा था।
रोनित ने पोस्ट में लिखा, सावधान!!!! मेरे संज्ञान में आया है कि कोई मेरे नाम का इस्तेमाल कर लोगों, खासकर लड़कियों से संपर्क कर रहा है और पैसे मांग रहा है। यह व्यक्ति मेरे नाम पर बुकिंग लेने की कोशिश कर रहा है। अभिनेता द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, फ्रॉड के लिए निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग किया जा रहा था
 
जांगी नंबर: 3318085685, ईमेल आईडी: [email protected] इस जानकारी को साझा करते हुए रोनित ने जालसाज को कड़े लहजे में चेतावनी दी और लिखा, 'जहां तक अपराधी की बात है... पुलिस तुम्हारे पीछे आ रही है।'

webdunia
रोनित रॉय ने सोशल मीडिया यूजर्स को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे या उनके प्रतिनिधि कभी भी किसी से पैसे या किसी अनुचित लाभ की मांग नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह कभी भी सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से इस तरह का संपर्क नहीं साधते हैं।
 
रोनित ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के भी पास इस तरह का कोई संदेश या कॉल आता है, तो उसकी सूचना तुरंत सीधे उन्हें या पुलिस को दी जाए। रोनित ने चैट के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जो इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि किस तरह उनकी छवि का गलत इस्तेमाल कर मासूम लोगों को फंसाने की साजिश रची जा रही थी।
 
रोनित रॉय के इस साहसिक और सतर्कता भरे कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इस खुलासे के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि आज के डिजिटल दौर में मशहूर हस्तियों के नाम पर ऐसे फ्रॉड आम हो गए हैं, ऐसे में खुलकर सामने आना बहुत जरूरी था।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोनित रॉय लगातार अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में वह अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मां में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ काजोल और इंद्रनील सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में थे। वह जल्द ही वेब सीरीज तीन कौवे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चांद मेरा दिल रिव्यू: प्यार की मिठास से ज्यादा रिश्तों की कड़वी सच्चाई