टीवी की संस्कारी बहू रुबीना दिलैक रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रुबीना वह छोटे पर्दे की हाई पेड एक्ट्रेसेस में शुमार है।
हाल ही में रुबीना ने अपनी जापान ट्रिप की तस्वीरें फैंस संग शेयर की है। रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला और इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ जापान वेकेशन पर गई थीं।
इन तस्वीरों में रुबीना कडकड़ाती सर्दी में बिकिनी पहने झरने के नीचे नहाती दिख रही हैं। तस्वीरों में वह पिंक कलर की रिवीलिंग बिकिनी पहने दिख रही है।
रुबीना ने अपने मेकअप को काफी मिनिमल रखा है। इसके साथ उन्होंने बालों का बन बनाकर और छोटे ईयरिंग पहनकर अपना लुक कम्प्लीट किया है।
रुबीना दिलैक बिकिनी पहन अपना परफेक्ट फिगर और क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वह काफी ग्रुसफुली पोज देती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में रुबीना कभी पानी में पैर डाले झरने को निहारती दिख रही है तो कभी अपने पति के साथ पूल में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसके अलावा वह अपने दोस्तों के साथ चिल करती भी दिख रही हैं।
रुबीना ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, जापान ने हमें 'इन द मोमेंट' जीना सिखाया, तो अब आप भी मेरे। फैंस और सेलेब्स रुबीना की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।