Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेटफ्लिक्स की कॉप ड्रामा 'कर्तव्य' में नजर आएंगे सैफ अली खान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Netflix

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (12:38 IST)
नेटफ्लिक्स इंडिया ने नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इंडिया इवेंट में अपने 2026 कंटेंट स्लेट से पर्दा उठाया, जिसमें सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाले टाइटल्स में सैफ अली खान स्टारर 'कर्तव्य' भी शामिल है। कर्तव्य नेटफ्लिक्स, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और डायरेक्टर पुलकित की दूसरी साझेदारी है, इससे पहले ये तीनों क्रिटिकली अक्लेम्ड भक्षक में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म एक्सक्लूसिव तौर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
 
कॉप के किरदार में नज़र आने वाले सैफ अली खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, कर्तव्य एक वाकई शानदार प्रोजेक्ट है, जिसे शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और यह जल्द रिलीज़ होने वाला है। डायरेक्टर पुलकित ने इसे बहुत खूबसूरती से बनाया है और मुझे खुशी है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।
 
webdunia
फिल्म में सैफ अली खान के साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, ज़ाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे दमदार कलाकारों की भी अहम भूमिकाएं हैं।
 
टीम कर्तव्य ने कहा, भक्षक के बाद यह रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और डायरेक्टर पुलकित की दूसरी साझेदारी है। हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो नई सोच के साथ दर्शकों से सीधा जुड़ें और कर्तव्य उसी का उदाहरण है। देश के दिल में सेट यह फिल्म कानून, परिवार, सच और फर्ज़ के बीच के टकराव को दिखाती है। सैफ अली खान एक ऐसे किरदार में नज़र आएंगे जिसमें गहराई भी है और तीव्रता भी। 
 
कर्तव्य के साथ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट अपने बढ़ते ग्लोबल कंटेंट स्लेट में एक और मजबूत टाइटल जोड़ रहा है, जो नेटफ्लिक्स के उस विज़न से जुड़ता है, जिसके तहत भारतीय कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एयरपोर्ट पर ब्लश करते हुए दिया ये रिएक्शन!