Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हुए 54 साल के, भानजे आहिल संग काटा बर्थडे केक

हमें फॉलो करें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हुए 54 साल के, भानजे आहिल संग काटा बर्थडे केक
, शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (13:01 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टशर सलमान खान 54 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर को उनका 54वां जन्मदिन है। इस खास मौके को सलमान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेलिब्रेट किया। सलमान खान को जन्मदिन पर कई बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ फैंस से भी खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं।

सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने भानजे आहिल के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।
 
सलमान का केक भी काफी स्पेशल था। पूरा केक स्ट्रॉबरी से सजाया गया था। सलमान ने बहन अर्पिता के बेटे आहिल को गोद में लेकर केक काटा। इस खास मौके पर उनके पिता सलीम खान और मां सलमना भी उनके साथ केक काटती दिखाई दीं।
 
इस खास मौके को सलमान ने जहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं अपनी हालिया रिलीज फिल्म दबंग 3 की टीम के साथ भी केक काटकर जश्न मनाया।
 
 
सलमान खान अपनी फैमिली से बहुत करीब हैं। वो अपने परिवार का बहुत ख्याल रखते हैं। बहन अर्पिता संग भी सलमान की बॉन्डिंग जबरदस्त है। अर्पिता ने सलमान के बर्थडे को स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश की है। खबरों के अनुसार अर्पिता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और वो सलमान के बर्थडे पर ही बेबी को जन्म देंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलंग, छलांग और अनुराग बासु की फिल्म अब इस नई तारीख को होगी रिलीज