Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान को नहीं कहने की हिम्मत नहीं : दीपिका पादुकोण

हमें फॉलो करें सलमान को नहीं कहने की हिम्मत नहीं : दीपिका पादुकोण
सलमान खान के साथ फिल्म करने का सपना देख रही दीपिका उस शख्स को भी तलाश रही है जो उनके और सलमान के बारे में अफवाह फैला रहा है। दीपिका के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने डेट्स प्रॉब्लम का हजारों साल पुराना बहाना बना कर 'किक' फिल्म में काम करने से मना कर दिया था जबकि हकीकत यह थी‍ किक में उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आया था। 
दीपिका का कहना है कि वे परेशान हैं उन अफवाहों से जिनमें कहा जाता है कि वे सलमान के साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं। किक वाली बात भी गलत है। आखिर सलमान के साथ कौन फिल्म नहीं करना चाहेगा। वे सुपरस्टार हैं। उन्हें ना कहने की हिम्मत भी नहीं है। 
 
दीपिका का मानना है कि जब किस्मत में होगा वे सलमान के साथ फिल्म कर लेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi