shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Dhurandhar-2 में सलमान खान? 'बड़े साहब' के रोल में आएंगे नजर भाईजान, क्या है वायरल फोटो का सच

Advertiesment
हमें फॉलो करें Salman Khan Dhurandhar 2 cameo

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (20:59 IST)
Dhurandhar 2 : क्या सुपरस्टार सलमान खान 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का हिस्सा हैं? यह सवाल इस वक्त  सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेट पर दावों की एक नई लहर चल रही है कि 'भाईजान' इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में 'बड़े साहब' के रूप में एक धमाकेदार कैमियो करते नजर आएंगे। इन चर्चाओं को लीक तस्वीरों ने तेज किया है। 'धुरंधर 2' के सेट से कथित तौर पर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। 
 
खबर है कि फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने सीक्वल के स्तर को और बड़ा करने का फैसला किया है। दर्शकों को चौंकाने के लिए इस अहम रोल में बदलाव किया गया है। इसके बाद सलमान खान का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।
 
इन तस्वीरों में सलमान खान के लुक को लेकर फैंस के बीच होड़ मची है। जहां फैंस का एक गुट इसे सलमान की सरप्राइज एंट्री मान रहा है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाई गई हैं या मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) हो सकती हैं।
फिलहाल इन तस्वीरों की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है। न तो सलमान खान की टीम और न ही फिल्म के मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।  सूत्रों की मानें तो 'धुरंधर' के पहले पार्ट में 'बड़े साहब' का किरदार किसी दूसरे अभिनेता ने निभाया था।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोलमाल 5 में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार? अजय देवगन से टकराव की खबर ने मचाया हंगामा