Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

25 साल से बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान, बिजी शेड्यूल के पीछे का दर्द किया बयां!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Salman Khan

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (12:10 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर भी राज कर रहे हैं। हालांकि अपने काम में बिजी रहने की वजह से सलमान खुद को पर्सनल टाइम नहीं दे पाते हैं। सलमान हाल ही में जेद्दा में चल रहे रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। 
 
इस फेस्टिवल के एक सेशन में सलमान खान ने अपने करियर, व्यक्तिगत अनुभवों और अपनी जर्नी के बदलते फेज पर बात की। सलमान ने बताया कि अब उनकी दुनिया सिर्फ काम, ट्रैवल और कुछ पुराने दोस्तों तक ही सीमित है। जिन्हें वो करीबी मानते थे, अब वो उनकी लाइफ का हिस्सा नहीं हैं।
 
webdunia
सलमान खान ने कहा, मैंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताया है, जिनमें से काफी निकल गए हैं। अब बस 4-5 ही हैं जो बहुत पहले से मेरे साथ हैं। पिछले 25-26 साल हो गए हैं, मैं कहीं बाहर डिनर पर नहीं गया हूं। शूटिंग से घर, घर से शूटिंग, घर से एयरपोर्ट, एयरपोर्ट से होटल और होटल से यहां। बस यही है मेरी जिंदगी।
 
सलमान ने कहा, हालांकि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। या तो ये चाहिए कि आप घूमो फिरो और ये सब ना हो, ये ऐसी चीज है जो मैं नहीं चाहता। आप लोग इतनी इज्जत देते हैं और प्यार देते हैं। उसी के लिए मेहनत करता हूं, बीच-बीच में थोड़ा आत्मसंतुष्ट हो जाता हूं... लेकिन उसके भी मजे लेता हूं ये सोचकर कि आगे क्या आने वाला है। 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। सलमान जल्द ही फिल्म 'किक 2' पर भी काम शुरू करने वाले हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सशक्त अभिनय से स्मिता पाटिल ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान