Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नागा चैतन्य के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई राज निदिमोरू संग दूसरी शादी! निर्देशक की एक्स वाइफ ने मारा ताना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Samantha Ruth Prabhu marries for the second time

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (12:34 IST)
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बीते काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस 'द फैमिली मैन' फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। सामंथा अक्सर राज संग अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 
 
सामंथा के पहले पति नागा चैतन्य के दूसरी शादी रचाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस भी जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हाल ही में खबरें आई कि सामंथा 1 दिसंबर को सद्गुरू के कोयंबटूर स्थित आश्रम ईशा फाउंडेशन में राज संग शादी रचाने वाली हैं। 
 
webdunia
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सामंथा और राज निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। हालांकि सामंथा और राज दोनों में से ‍किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 
 
webdunia
राज निदिमोरु की एक्स वाइफ मारा ताना 
राज और सामंथा की शादी की अफवाहों के बीच फिल्ममेकर की एक्स-वाइफ श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को यूजर्स राज और सामंथा के रूमर्ड रिलेशनशिप से जोड़कर ही देख रहे हैं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी में कोट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'हताश लोग हताश काम करते हैं।' (desperate people do desperate things)।
 
बता दें कि सामंथा और राज की पहली मुलाकात वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के सेट पर हुई थी। शो की शूटिंग के दौरान सामंथा और नागा अलग हो चुके थे। कहा जाता है कि सेट पर ही सामंथा और राज के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। फिर सामंथा ने राज के अन्य शो 'सिटाडेल हनी बनी' में भी काम किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्मेंद्र के चाहनेवालों को क्यों नहीं दिखाई गई उनकी अंतिम झलक? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी