Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस

Advertiesment
Sambhavna Seth twins
टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर किलकारियां गूंज गई है। शादी के सालों बाद इस कपल के घर एक नहीं बल्कि दो-दो नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है। संभावना सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों—एक बेटा और एक बेटी की मां बनी हैं। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक अंदाज में अपने फैंस के साथ साझा किया है।
 
संभावना और अविनाश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। 
कपल ने लिखा, इस साल हमारे घर 'महा दिवाली' समय से पहले ही आ गई है। लक्ष्मी और गणेश दोनों हमारे घर पधार चुके हैं। हमारा दिल इस समय पूरी तरह से कृतज्ञता और आभार से भरा हुआ है। हर हर महादेव।
तस्वीरों में कपल की खुशी और उनके चेहरों का सुकून साफ बयां कर रहा है कि यह पल उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस घोषणा के बाद से ही उनके कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई है। रियलिटी शो स्टार और होस्ट सुशांत दिव्यीकर ने लिखा, "मैं आप दोनों के लिए खुशी के आंसू रो रहा हूं, मेरी जान।" 
 
भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "ओह माय गॉड! मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। यकीन नहीं हो रहा कि जुड़वां बच्चे हुए हैं! मैं मासी बन गई।" फ्लोरा सैनी सहित कई अन्य हस्तियों ने भी कपल को बधाई दी है। 
बता दें कि अप्रैल के महीने में संभावना ने एक बेहद प्यारे फोटोशूट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, "हम प्रेग्नेंट हैं। हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रोडक्शन में है—प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए। अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है।" तभी से उनके चाहने वाले इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
 
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से ही दोनों एक बच्चा चाहते थे, लेकिन उनकी यह राह आसान नहीं थी। संभावना ने अपने व्लॉग्स में कई बार इस बात का खुलकर जिक्र किया कि उन्होंने मां बनने के लिए आईवीएफ के कई असफल साइकिल्स का दर्द झेला। बार-बार मिलने वाली असफलता, समाज के ताने और शारीरिक व मानसिक तनाव के बावजूद इस कपल ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RBI गवर्नर बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने की खास तैयारी, बोले- डेफिसिट बैलेंस समझे बिना नहीं कर सकता था रोल