Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनम तेरी कसम में चुराया सलमान की 'तेरे नाम' का गाना!

हमें फॉलो करें सनम तेरी कसम में चुराया सलमान की 'तेरे नाम' का गाना!
वर्षों पहले सलमान की खान को लेकर सतीश कौशिक ने 'तेरे नाम' फिल्म बनाई थी। फिल्म और सलमान का हेअर स्टाइल खूब चला था। इस फिल्म का एक गाना 5 फरवरी को रिलीज होने वाली 'सनम तेरी कसम' में है। सलमान ने ट्वीट कर दिया- मेरी 'लकी' फिल्म के निर्देशकों ने 'सनम तेरी कसम' के लिए 'तेरे नाम' का गाना चुरा लिया। 
दरअसल यह मजाक में कही बात है। दोनों ही फिल्मों के संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया हैं। हिमेश ने 'हाल-ए-दिल' 'तेरे नाम' के लिए बनाया था, लेकिन फिल्म में इस गाने का उपयोग नहीं हुआ। वर्षों बाद हिमेश ने यह गाना 'सनम तेरी कसम' के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू को दे दिया। ये दोनों सलमान के अच्‍छे दोस्त हैं और 'लकी' में सलमान को निर्देशित कर चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi