Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला: 'लव एंड वॉर' के सेट पर हाई सिक्योरिटी, बैन हुआ मोबाइल

Advertiesment
Sanjay Leela Bhansali Love and War
दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को सिर्फ बनाते नहीं हैं, बल्कि उन्हें एक सपने की तरह बुनते हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' इस वक्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट—रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल—के नाम ही इस प्रोजेक्ट की भव्यता बताने के लिए काफी हैं। 
 
इस वक्त यह फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा अपने सेट पर लागू किए गए 'सख्त नियमों' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो। 
 
webdunia
संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के सेट पर नो फोन पॉलीसी लागू कर दी है। इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, सिर्फ NDA (नो डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट) ही नहीं, SLB की 'लव एंड वॉर' की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है। सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है। इससे सेट को देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
 
यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी छोटी से छोटी जानकारी, किरदारों का लुक या सेट की भव्यता सोशल मीडिया पर लीक न हो सके। भंसाली का मानना है कि फिल्म का 'विजुअल सस्पेंस' ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाएगा।
 
'लव एंड वॉर' इसलिए भी खास है क्योंकि यह सालों बाद रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली को दोबारा साथ ला रही है। साथ ही, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मौजूदगी इसे एक पावरहाउस परफॉर्मर फिल्म बनाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश जवाब, ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद!