Publish Date: Wed, 06 May 2026 (13:49 IST)
Updated Date: Wed, 06 May 2026 (13:52 IST)
बॉलीवुड की चुलबुली और फैशनिस्टा एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन अपने नए फैशन सेंस से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है।
तस्वीरों में सारा अली खान ने एक बेहद शानदार ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीरों में वह बेहद कॉन्फिडेंट और खूबसूरत लग रही हैं, जो उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है।
सारा की इस ड्रेस का नेकलाइन एरिया शीयर है, जो उनके लुक को एक बोल्ड और स्टाइलिश टच दे रहा है। ड्रेस के बाकी हिस्से पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और शाइनी सीक्वेंस वर्क किया गया है, जो पार्टी वईब के लिए एकदम सही है।
सारा ने अपने लुक को बहुत ही सलीके से एक्सेसराइज किया है। उन्होंने हाथ में एक क्लासी वॉच और मैचिंग ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो उनके आउटफिट को परफेक्ट बैलेंस दे रहा है।
सारा ने न्यूड टोन मेकअप, डिफाइंड आइब्रोज़ और न्यूड लिपस्टिक से अपना लुक कम्प्लीट किया है। उन्होंने अपने बालों को एक एलिगेंट लो-बन में बांधा हुआ है, जिसमें से कुछ लटें उनके चेहरे पर आ रही हैं।
तस्वीरों में सारा का कॉन्फिडेंस और उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। वह कभी लेदर सोफे पर बैठकर सिजलिंग अंदाज में पोज दे रही हैं, तो कभी खड़े होकर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें