Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'किंग' के सेट पर शाहरुख खान का बेटी सुहाना संग कैसा था बर्ताव, सौरभ शुक्ला ने किया खुलासा

Advertiesment
Shah Rukh Khan Suhana Khan King movie
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना खान का पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ आना है। 'किंग' से सुहाना खान की पहली थियेट्रिकल रिलीज भी होगी। 
 
हाल ही में 'किंग' में नजर आने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर शाहरुख का अपनी बेटी सुहाना संग कैसा बर्ताव होता है? सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक हालिया इंटरव्यू में सौरभ ने शाहरुख खान के काम करने के तरीके और सुहाना के साथ उनके पेशेवर समीकरणों पर विस्तार से बात की।

webdunia
सौरभ शुक्ला ने बताया कि शाहरुख खान ने सेट पर एक बेहद ही अनुशासित और पेशेवर माहौल बना रखा है। शाहरुख एक बहुत ही समझदार पिता हैं। उनमें सुरक्षात्मक भाव जरूर है, लेकिन वह अपने बच्चों को पूरी आजादी देते हैं क्योंकि उनकी अपनी एक आवाज है। वह बिल्कुल भी अधिकार जमाने वाले या जरूरत से ज्यादा प्रोटेक्टिव नहीं हैं। 
 
उन्होंने कहा, फिल्म के सेट पर वह सुहाना के लिए पिता नहीं, बल्कि एक सह-कलाकार की तरह थे। वह किसी भी अन्य कलाकार की तरह सुहाना के साथ रिहर्सल करते हैं और उन्हें सुझाव भी देते हैं, जैसे किसी भी दूसरे सह-कलाकार के साथ करते हैं। 
 
webdunia
सौरभ शुक्ला ने शाहरुख के बिजनेस सेंस की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने याद किया कि जब वे 1999 में फिल्म 'बादशाह' में साथ काम कर रहे थे, तब शाहरुख एक उभरते सितारे थे। शुक्ला के अनुसार, बिना बेहतरीन विजन और पारिवारिक सहयोग के इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा करना मुमकिन नहीं था।
 
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही एक्शन-थ्रिलर 'किंग' में शाहरुख और सुहाना के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मटका किंग' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए विजय वर्मा, साई ताम्हणकर और कृतिका कामरा के लुक्स ने बटोरी लाइमलाइट