rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खून-खराबे से भरा 'ओ रोमियो' का टीजर रिलीज, शाहिद कपूर का दिखा खूंखार अवतार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film O Romeo teaser

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 10 जनवरी 2026 (14:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' की पहली झलक बीते दिनों सामने आई थी। फर्स्ट लुक पोस्टर में शाहिद कपूर का काफी खूंखार लुक देखने को मिला था। अब मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। 
 
टीजर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक भी देखने को मिल रही है। टीजर की शुरुआत में शाहिद कपूर एक यॉट पर किसी छोटू को आवाज लगाते नजर आते हैं। काउबॉय हैट, काली बनियान और पूरे शरीर पर टैटू के साथ पहली झलक में शाहिद बेहद गुस्से में नजर आते हैं। 
 
दरवाजे को जोर से खोलकर शाहिद चिल्लाते हैं- कौन शेंडी लगा रहा है और फिर गाली देते हैं। शाहिद लोगों पर गोलियां चलाते, क्रूज के बीच में बाथटब में बैठे और जुआ खेलते नजर आते हैं। टीजर में काफी खून खराबा देखने को मिल रहा है। 
 
इसके बाद फिल्म के अन्य कलाकारों नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की झलक भी दिखाई देती है। टीजर में फरीदा जलाल का भी अलग अवतार देखने को मिल रहा है। आम तौर पर मां के सीधे-साधे रोल में नजर आने वाली फरीदा भी गाली देती दिख रही हैं। 
 
बता दें कि फिल्म का निर्देशन सिनेमा के मास्टर स्टोरीटेलर विशाल भारद्वाज कर रहे हैं, जिनके साथ शाहिद कपूर की जोड़ी पहले भी ‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिनकी मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बनाने का वादा करती है।
 
इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है और इसे वैलेंटाइन वीक, यानी 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘ओ’रोमियो’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक इंटेंस, अनप्रिडिक्टेबल और पैशनेट सिनेमैटिक जर्नी साबित होने वाली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन को बचपन में थी हकलाने की समस्या, इस डर से नहीं जाते थे स्कूल