बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर अपने हॉट एंड बोल्ड लुक से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें फैंस संग शेयर की है। तस्वीरों में वह एमरल्ड ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
इस ऑफशोल्डर शॉर्ट ड्रेस में शनाया बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। शनाया के चेहरे पर एक ऐसी आत्मविश्वास भरी मुस्कान और 'पाउटी' एक्सप्रेशन हैं, जो सीधे कैमरे के जरिए दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं।
शनाया की आंखों का 'स्मूकी' मेकअप और न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को एक क्लासिक टच दे रहे हैं। वहीं, उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को हल्का वेवी और खुला रखा है।
तस्वीरों में शनाया एक से बढ़कर एक किलर अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। वह अपना कर्वी फिगर और टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।
शनाया कपूर, दिग्गज अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। हालांकि उनका फिल्मी सफर उम्मीद के मुताबिक आसान नहीं रहा। शुरुआत में वह करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
शनाया ने साल 2025 में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आईं। वह इन दिनों पैन-इंडिया फिल्म 'वृषभ' के लिए भी चर्चा में है, जिसमें वह साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।