Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने पर ट्रोल हो रहीं शिल्पा शिंदे का करारा जवाब, बोलीं- किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं...

Advertiesment
Shilpa Shinde controversy
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का खुलासा करके सनसनी मचा दी है। अपने इस कबुलनामें के बाद से ही शिल्पा शिंदे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। कई लोग शिल्पा को ‍गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं। 
 
भारती सिंह और हर्ष के पॉडकास्ट में शिल्पा ने 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर के खिलाफ अतीत में लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा और कानूनी दबाव से बचने का एक रास्ता बताया था। इस कबूलनामे के बाद शुरू हुए विवाद और भारी ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए अब शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है।

पूरा इंटरव्यू देखे बिना जज न करें

शिल्पा शिंदे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो बयान साझा किया है। इसमें उन्होंने उन लोगों और मीडिया चैनल्स पर निशाना साधा है जो उनके इंटरव्यू की सिर्फ एक लाइन या छोटी क्लिप देखकर राय बना रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, 'पूरा पॉडकास्ट देखे बिना सिर्फ एक लाइन पर फैसला सुना देना, पेड पीआर का बहुत ही घटिया तरीका है।' 
शिल्पा ने वीडियो में कहा, इस पीआर अभियान के बाद जो कमेंट्स आ रहे हैं, मैं उनसे बस यही कहना चाहती हूं कि आप जो बोगे, वही काटोगे। उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो उनके सिंगल होने और निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं। शिल्पा ने कहा, 'लोग इस बात से परेशान हैं कि मेरी शादी नहीं हुई। आप लोग मेरे जैसी लड़की की चिंता छोड़ें और खुद के गिरेबान में झांक कर देखें। मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
 
शिल्पा ने अपनी बात रखते हुए उस दौर के मानसिक तनाव को भी साझा किया जब वह 'भाबीजी घर पर हैं' शो से अलग हुई थीं। उन्होंने बताया कि उन पर चारों तरफ से दबाव बनाया जा रहा था ताकि वह इंडस्ट्री में काम न कर सकें और इसी वजह से उन्होंने खुद को बचाने के लिए वह कदम उठाया था।
 
webdunia
शिल्पा ने कहा, जो मेरे साथ हुआ, वह आप लोगों को नहीं पता। भगवान न करे कि आपके या आपके परिवार के साथ ऐसा समय आए। वह दौर कैसा था, यह सिर्फ मैं जानती हूं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने यह सब पैसों के लिए नहीं किया था। 
 
शिल्पा ने बिग बॉस के बाद का एक किस्सा भी साझा किया, जहां एक व्यक्ति ने उनसे मिलकर बताया था कि कैसे शिल्पा के संघर्ष को देखकर उसने खुदकुशी करने का विचार छोड़ दिया था। अभिनेत्री ने कहा कि जब वह खुद इतने कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब भी उनकी यात्रा ने दूसरों को जिंदगी जीने की प्रेरणा दी।
 
जब शिल्पा से पूछा गया कि उन्होंने 10 साल बाद इस सच को स्वीकार क्यों किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उनकी अंतरात्मा से जुड़ा था। उन्होंने कहा, मैं खुद की नजरों में गिर रही थी। वह एक झूठ था और मैं उस झूठ के साथ और ज्यादा नहीं जी सकती थी। मुझे आज या कल इस सच को सामने लाना ही था। कभी-कभी आपको अपनी बात कहने के लिए सही मौके की तलाश होती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'कॉकरोच जनता पार्टी' को मिला प्रकाश राज का समर्थन, 6 जून को आंदोलन में होंगे शामिल