Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

6 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए राजामौली के सामने रखी थी यह शर्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (17:54 IST)
एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में से हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर की परिभाषा ही बदल दी। बड़े स्केल, दमदार विज़न और यादगार कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले राजामौली अब अपनी अगली मेगा एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' के साथ लौट रहे हैं। 
 
महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म पहले ही देश की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। आध्यात्मिक और ऐतिहासिक शहर वाराणसी की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म पारंपरिक जड़ों को एक मॉडर्न और रिलेटेबल कहानी के साथ जोड़ने वाली है।
 
फिल्म को लेकर उत्साह अपने चरम पर है, खासकर हाल ही में सामने आए कैरेक्टर पोस्टर्स के बाद। इसी बीच एक इंटरव्यू में एसएस राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं। राजामौली ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरन से जो सराहना मिली, उसने उन्हें फिर से खुश कर दिया। 
 
webdunia
राजामौली ने कहा, मैंने जेम्स कैमरन को RRR के बारे में बात करते सुना और वो पल मेरे लिए बेहद खास था। हमारी लंबी बातचीत हुई और उनकी बात मुझे आज भी याद है आप वही फिल्में बनाते रहिए जो आप बनाते हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा में वापसी को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैंने छह साल से कोई इंडियन फिल्म नहीं की थी। मैंने एसएसआर से रिक्वेस्ट की क्या आप मुझे डांस करवा सकते हैं? इस पर महेश बाबू ने मुस्कुराते हुए जोड़ा, हम एक गाना शूट कर चुके हैं और वो हमारे दिमाग में घूमता रहता है। प्रियंका तो उसे हर वक्त गुनगुनाती रहती हैं।
 
वाराणसी पहले ही भारत से बाहर भी अपनी छाप छोड़ चुकी है। फिल्म की पहली झलक पेरिस के ले ग्रां रेक्स में हुए ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां दर्शकों का रिस्पॉन्स जबरदस्त रहा। पहले ही फ्रेम से थिएटर तालियों, सीटियों और तालियों की गूंज से भर गया, जिसने फिल्म को लेकर ग्लोबल एक्साइटमेंट साफ दिखा दिया।
 
महेश बाबू का रुद्र और भगवान राम के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का खतरनाक विलेन कुंभा अवतार और प्रियंका चोपड़ा का वाराणसी की मंदाकिनी के रूप में स्ट्रॉन्ग लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन झलकियों के साथ फिल्म को लेकर क्रेज़ और बढ़ गया है। अब दर्शक बेसब्री से इस भव्य सिनेमाई अनुभव का इंतज़ार कर रहे हैं, जो 7 अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उस रात वो घर नहीं पहुंची, तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज