बात 'तमाशा' के रिलीज होने के पहले की है। शाहरुख को लेकर इम्तियाज ने एक फिल्म प्लान की थी। किंग खान ने हां या नहीं तो नहीं कहा, लेकिन इम्तियाज के प्रोजेक्ट में रूचि लेकर उन्होंने दर्शाया कि वे फिल्म कर सकते हैं।
कहते हैं कि बात पक्की ही होने वाली थी, लेकिन चतुर शाहरुख ने अपना फैसला 'तमाशा' की रिलीज तक टाल दिया।
इम्तियाज की 'तमाशा' बॉक्स ऑफिस पर डूब गई। रणबीर और दीपिका की कमाल की जोड़ी भी फिल्म को बचा नहीं सकी। महंगी फिल्म थी 'तमाशा'। ट्रेड को जोरदार झटका लगा। अब शाहरुख का इरादा भी बदल गया है। फैसला ले लिया है उन्होंने कि वे इम्तियाज की फिल्म नहीं करेंगे।
ये बॉलीवुड है। एक फिल्म के हिट या फ्लॉप होते ही रिश्ते के समीकरण बदल जाते हैं।