Publish Date: Mon, 11 May 2026 (16:31 IST)
Updated Date: Mon, 11 May 2026 (16:35 IST)
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जोसेफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलपति' कहते हैं, अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। लंबे समय से थलपति विजय संग अफेयर की खबरों के बीच तृषा की इस समारोह में उपस्थिति ने सभी का ध्यान खींच लिया। विजय के शपथ लेते वक्त तृषा काफी इमोशनल भी नजर आईं।
समारोह के बाद तृषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। तृषा ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहनी हुई साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की है। वह सी-ग्रीन रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
साड़ी के साथ तृषा ने गोल्डन मोटिफ्स वाला ब्लाउज कैरी किया है। तृषा ने बालों का बन बनाकर उसमें चमेली के फूलों का गजरा लगाया हुआहै। हीरे के नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "The love is always louder" (प्यार की गूंज हमेशा सबसे तेज होती है)।
तृषा के इस पोस्ट को फैंस ने विजय की बड़ी जीत और उनके निजी संबंधों से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'प्यार हमेशा बुलंद होता है।' एक अन्य ने लिखा, 'प्लीज अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दीजिए।'
समारोह का सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की। शपथ ग्रहण से पहले तृषा ने विजय की मां, शोभा चंद्रशेखर को बेहद गर्मजोशी से गले लगाया। इस दौरान शोभा के चेहरे पर भी तृषा को देखकर एक विशेष चमक थी। जब विजय मंच पर शपथ ले रहे थे, तब दर्शक दीर्घा में बैठी तृषा की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे।
विजय और तृषा का नाम साल 2004 में फिल्म 'गिल्ली' के समय से ही जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, बीच में कई सालों तक दोनों ने साथ काम नहीं किया, लेकिन 2023 में फिल्म 'लियो' के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिर से पुरानी चर्चाओं को हवा दे दी।
राजनीतिक जीत के इस जश्न के बीच विजय का निजी जीवन भी चर्चा में है। फरवरी 2026 में खबरें आई थीं कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिका में विजय की एक अभिनेत्री के साथ "नजदीकियों" को कारण बताया गया था। हालांकि किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें