Hanuman Chalisa

फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, 32 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (15:45 IST)
मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। अनुनय के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया है। अनुनय सूद दुबई में रहते थे। 
 
परिवार ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हमारे प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है। इस कठिन समय में आप सभी से समझ और प्राइवेसी की अपील करते हैं। कृपया हमारे निजी आवास के आसपास भीड़ न लगाएं। अनुनय के परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करें ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANUNAY SOOD | India (@anunaysood)

अनुनय की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अनुनय की हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला है कि इन दिनों वह अमेरिका के लास वेगास में थे। वहीं से उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी। 
 
​अनुनय सूद एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। साल 2022, 2023 और 2024 में फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में अनुनय सूद का नाम शामिल रहा। 
 
अनुनय अपने ड्रोन शॉट्स, एयरल और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे। अनुनय ने भारत से लेकर यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट तक यात्राएं की थी। वह कई ब्रांड्स और टूरिज्म बोर्ड्स के साथ कोलैबरेशंस भी कर चुके थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पिंक शॉर्ट टॉप में अवनीत कौर का बोल्ड बार्बी लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

एसएस राजामौली की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, साड़ी में दिखाया एक्शन अवतार

इंडियन आइडल 16: अभिषेक की आवाज़ ने जीता श्रेया घोषाल का दिल, तारीफ में कही यह बात

निर्देशक तुषार गोयल ने बताया क्यों बनाई 'द ताज स्टोरी', वेबदुनिया संग की खास बातचीत

धर्मेंद्र संग डांस करने के लिए सलमान खान ने किया घंटों इंतजार, फराह खान ने बताया 'दीवानगी दीवानगी' गाने की शूटिंग का किस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख