Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कानूनी पंचड़े में फंसी 'धुरंधर 2', त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस वजह से दायर किया मुकदमा

Advertiesment
Dhurandhar 2 controversy
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी हॉलीवुड के बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। 
 
हालांकि, इस ऐतिहासिक सफलता के बीच 'धुरंधर 2' एक बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज पर मुकदमा कर दिया है। विवाद की जड़ 1989 की सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' का मशहूर गाना 'ओए ओए' है।
 
webdunia
त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है कि 'धुरंधर 2' में इस गाने या इससे काफी मिलते-जुलते वर्जन का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि उन्होंने गाने के राइट्स नहीं दिए थे, ऐसे में फिल्म में इसका उपयोग गैरकानूनी है।
 
इस गाने को कल्याणजी-आनंदजी और विजू शाह ने मिलकर कंपोज किया था। त्रिमूर्ति फिल्म्स ही उस गाने का असली मेकर है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग के राइट्स पर ओनरशिप या कंट्रोल का दावा किया है। कंपनी का आरोप है कि इसका उपयोग कॉपीराइट उल्लंघन है। 
 
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने 'धुरंधर 2' के मेकर्स से इस गाने के इस्तेमाल पर रोक के साथ-साथ हर्जाने की मांग की है। साथ ही इसमें थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल कंटेंट के जरिए ट्रैक के व्यावसायिक शोषण पर भी चिंता जताई गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल फिल्म के प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं लगाई है। 
 
webdunia
कोर्ट ने दोनों पक्षों को 22 अप्रैल को मध्यस्थता (Mediation) के लिए भेजा है, जबकि अगली सुनवाई 6 मई 2026 को होगी। सुनवाई के दौरान जस्टिस तुषार राव गेडेला ने कहा कि फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज पर कोई अंतरिम रोक नहीं लगाई जा रही है, लेकिन प्रतिवादी अपनी ओटीटी रिलीज के बारे में इस बयान से बंधे होंगे।
 
आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस की ओर से पेश हुए वकील ने बताया कि मई के अंत तक फिल्म को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की कोई प्लान नहीं है, जिसे कोर्ट ने मई 2026 के मध्य तक के रूप में दर्ज किया।
 
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1650 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही यह साल 2026 की दुनिया की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। फिल्म ने 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' और 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटे जुनैद के लिए आमिर खान ने उठाई कलम, 'एक दिन' के क्लाइमेक्स को किया री-राइट