rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रेडिशनल ड्रेस में तृप्ति डिमरी का बोल्ड अंदाज, नेशनल क्रश की कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tripti Dimri photos

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (12:25 IST)
बॉलीवुड की नई सेंसेशन तृप्ति डिमरी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से हर तरफ छाई हुई हैं। तृप्ति हाल ही में नेटफ्लिक्स के साल 2026 के स्लेट लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट में तृप्ति ने अपने ट्रेडिशनल अवतार से सभी का दिल जीत लिया। 
 
webdunia
तृप्ति डिमरी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह ऑरेंज कलर का स्लीवलेस अनारकली सूट पहने नजर आ रही हैं। 
 
webdunia
इस डीपनेक सूट में तृप्ति डिमरी का अंदाज देखने लायक है। सूट के साथ एक्ट्रेस ने ऑर्गेंजा का दुपट्टा कैरी किया है। अनारकली सूट में तृप्ति का यह बोल्ड लुक फैंस को पसंद आ रहा है। 
 
webdunia
तृप्ति के इंटेंस लुक और कातिलाना मुस्कान ने फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। वहीं उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने 'वेवी और ओपन हेयर' लुक रखा है। 
 
webdunia
तृप्ति का हर पोज एक कहानी बयां कर रहा है। कैमरे के सामने उनकी सहजता ही उनका सबसे बड़ा 'वॉव फैक्टर' है। उन्होंने सिटिंग और स्टैंडिंग दोनों ही पोज में अपनी ग्रेस को बरकरार रखा है। 
 
webdunia
तृप्ति डिमरी जल्द ही शाहिद कपूर के साथ 'ओ रोमियो', नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मां बहन' और प्रभास के साथ 'स्प्रिट' में नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'शतक' को मिला अजय देवगन का समर्थन, बोले- आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर बधाइयां...