Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन ने की खुदकुशी की कोशिश?

हमें फॉलो करें वरुण धवन ने की खुदकुशी की कोशिश?
वरुण धवन बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉयज में से एक हैं और लाखों लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती हैं। हाल ही में छपे एक आर्टिकल से यह खबर उड़ी थी कि वरुण धवन ने खुदकुशी की कोशिश की थी। बताया गया था कि यह कदम उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा की बेवफाई के चलते उठाया था।   
खबरों के मुताबिक जब नताशा ने उनको नकार दिया था तो वरुण धवन अपनी कलाई काटकर खुदकुशी करने वाले थे। जब वरुण को इस अफवाह के बारे में पता चला तो उन्होंने ट्वीट करते हुए इस मामले में अपनी सफाई दी।

उन्होंने लिखा, मेरे बारे में एक बेतुका आर्टिकल लिखा गया है, जिसमें लिखा है कि मैंने एक लड़की के लिए जान देने की कोशिश की, लेकिन मैं आपको बता दूं कि इस आर्टिकल में कोई सचाई नहीं है। मैंने ऐसा कभी कुछ नहीं किया।         
 
कृपया इस झूठे आर्टिकल को ना पढ़ें अगर मुझे कुछ बताना होगा मैं खुद बताऊंगा। वरुण धवन की अगली फिल्म एबीसीडी 2 आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 19 जून, 2015 को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi