Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विराट कोहली के इंस्टाग्राम 'लाइक' से मचा तूफान, जर्मन मॉडल का दावा- मीडिया ने स्कैंडल बनाने का डाला दबाव

Advertiesment
Virat Kohli Instagram like controversy
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए और उसका क्या नतीजा निकले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर किए गए एक कथित 'लाइक' से बवाल मच गया था। विराट ने एक जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो लाइक कर दी थी। 
 
इसके बाद से हर कोई लिजलाज के बारे में पता करने लग गया था। वहीं अब लिजलाज ने मीडिया के एक वर्ग पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए। हाल ही में फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में लिजलाज ने इस घटना के बाद के अपने डरावने अनुभवों को साझा किया। 
लिजलाज ने बताया कि जैसे ही विराट के लाइक की खबर फैली, उनके पास कॉल्स की बाढ़ आ गई। लेकिन ये कॉल्स सिर्फ बधाई देने के लिए नहीं थे। लिजलाज ने दावा किया कि कुछ पत्रकारों और मैगजीन प्रतिनिधियों ने उनसे संपर्क किया और उन पर दबाव डाला कि वे विराट कोहली के खिलाफ गलत बयानबाजी करें। 
 
उन्होंने कहा, कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसे ऑफर किए ताकि मैं उनके (विराट) बारे में गलत बातें कहूं और ऐसे आरोप लगाऊं, जो उन्होंने कभी किए ही नहीं। वे चाहते थे कि मैं इस मामले को एक स्कैंडल की तरह पेश करूं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और महज चंद पैसों के लिए किसी की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं कर सकतीं। लिजलाज का यह बयान उस 'येलो जर्नलिज्म' पर करारा प्रहार है, जो सनसनी फैलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है।
 
लिजलाज ने आगे कहा, मैं ऐसी इंसान नहीं हूं। मैं बहुत खुश और भावुक थी कि मेरे पसंदीदा क्रिकेटर ने मेरी फोटो लाइक की, लेकिन मुझे यह उम्मीद नहीं थी कि लोग इसे इतना नकारात्मक मोड़ देने की कोशिश करेंगे।
 
विराट कोहली और सोशल मीडिया का 'ग्लिच'
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली का सोशल मीडिया व्यवहार चर्चा में रहा हो। इससे पहले भी उनके अकाउंट से कुछ 'एक्सीडेंटल लाइक्स' की खबरें आई थीं, जिस पर बाद में स्पष्टीकरण दिया गया था कि फीड साफ करते समय एल्गोरिदम की वजह से ऐसा हो सकता है। हालांकि, इस ताजा मामले में विराट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘द नर्मदा स्टोरी’ का अनोखा प्रमोशन, वायरल स्क्रीनशॉट से मचा दिया हड़कंप, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म