Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

द मर्डरर

Advertiesment
हमें फॉलो करें द मर्डरर
PR
निर्माता : सलीम
निर्देशक : राज एन. सिप्पी
गीत : इब्राहीम अश्क
संगीत : सोहेल सेन
कलाकार : मिमोह चक्रवर्ती, सिमरन, मधु, मोनालिसा, रज़ा मुराद, मिलिंद गुणाजी, शांति प्रिया, शक्ति कपूर, आशुतोष राणा


मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के करियर में कुछ खास प्रगति नजर नहीं आती। गलत फिल्म से उन्होंने शुरुआत की और उनकी कुछ फिल्में अब तक प्रदर्शित नहीं हो पाईं। ‘द मर्डरर’ के जरिये वे एक बार फिर कोशिश कर रहे हैं, जो एक म्यूजिकल थ्रिलर है।

रॉकी (मिमोह चक्रवर्ती) एक पॉप सिंगर है, जो होटल हैमिल्टन पैलेस में गाता है। रॉकी लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय है और हर लड़की उसकी दोस्त बनना चाहती है। नेहा (मोनालिसा) रॉकी के साथ परफॉर्म करती है और मन ही मन उसे बहुत चाहती है। उसने अपने प्यार को अब तक व्यक्त नहीं किया है। रॉकी उसके दिल की बात नहीं जानता और उसे अपना दोस्त मानता है।

webdunia
PR
महिमा (सिमरन) नामक एक लड़की और है, जो रॉकी की दीवानी है। रॉकी के दिल में प्रियंका (मधु) बसी हुई है, जो उसी होटल में ठहरी हुई है, जहाँ रॉकी गाता है। रॉकी के दिल की बात जान नेहा और महिमा को गहरा धक्का पहुँचता है और महिमा आत्महत्या कर लेती है।

रॉकी को इस घटना के लिए दोषी माना जाता है और वह फँस जाता है। किस तरह से वह इस कठिन ‍परिस्थिति से बाहर आता है, यह तेज गति से भागती हुई इस एक्शन फिल्म में दिखाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi