Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुलिसगिरी की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुलिसगिरी
बैनर : स्टार एंटरटेनमेंट प्रा. लि.
निर्माता : टी.पी. अग्रवाल, राहुल अग्रवाल
निर्देशक : के.एस. रविकुमार
संगीत : हिमेश रेशमिया, अंजान-मीत ब्रदर्स
कलाकार : संजय दत्त, प्राची देसाई, प्रकाश राज, ओम पुरी, मनोज जोशी, राजपाल यादव, रजत रवैल
रिलीज डेट : 5 जुलाई 2013

PR


पुलिसगिरी की कहानी, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश की सीमा पर बसे छोटे से शहर ‘नागापुरम’ में पुलिस और अंडरवर्ल्ड के बीच चल रही खींचतान पर अधारित है। फिल्म में संजय दत्त, एसीपी रुद्र आदित्य देवराज का किरदार निभा रहे हैं जो अपराधियों के साथ न्याय करने के लिए कानून को अपने हिसाब से ढाल लेता है।

webdunia
PR

शहर में शांति स्थापित करने के लिए रूद्र को खूंखार अपराधी नागोरी सुब्रह्मण्यम का सामना करना पड़ता है। अपने राजनीतिक साथियों की मदद से नागोरी, दक्षिण भारत के राज्यों पर अपना अधिपत्य जमा चुका है।

webdunia
PR

प्राची देसाई फिल्म में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ‘सहर’ की भूमिका निभा रही हैं जो संजय दत्त से शादी करने बारे में सोच रही है। फिल्म में बॉलीवुड के सारे मसाले पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi