Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

Advertiesment
Bandar movie preview
अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘बंदर’ ने 2025 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के साथ ही चर्चा बटोर ली थी। सच्ची घटना से प्रेरित यह क्राइम-थ्रिलर ग्लैमर, रिश्तों और कानून की जटिल दुनिया को बेबाक अंदाज में सामने लाती है।

फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे टीवी स्टार समर की भूमिका में हैं, जिसकी चमक अब फीकी पड़ने लगी है। 22 मई 2026 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक और कानूनी संघर्ष की तीखी कहानी दिखाने का वादा करती है।
 

कहानी में रिश्तों का उलझा जाल

समर (बॉबी देओल) अपनी नई प्रेमिका खुशी (सबा आज़ाद) के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा होता है, तभी उसकी पूर्व प्रेमिका गायत्री (सपना पब्बी) दोबारा उसकी जिंदगी में लौटना चाहती है।

समर उससे दूरी बना लेता है, लेकिन हालात तब नाटकीय मोड़ लेते हैं जब उस पर गंभीर आरोप लगते हैं। गायत्री बलात्कार का आरोप लगाती है।

गिरफ्तारी और एक भ्रष्ट कानूनी तंत्र से जूझता समर खुद को ऐसी लड़ाई में पाता है, जहां सच और झूठ की रेखा धुंधली हो जाती है।
 

मजबूत टीम और दमदार कलाकार

फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और निर्माण निखिल द्विवेदी ने अपने बैनर सैफ्रन मैजिकवर्क्स के तहत किया है। कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सैबा आज़ाद और सपना पब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
अनुराग कश्यप की एक अप्रकाशित कहानी पर आधारित यह फिल्म यथार्थ और ड्रामा का ऐसा मिश्रण पेश करती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की ताकत रखती है।
 
* BANDAR (2026)
* निर्देशक: अनुराग कश्यप 
* कलाकार: बॉबी देओल, सबा आजाद, सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म