Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैप्पी न्यू ईयर की कहानी और किरदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें हैप्पी न्यू ईयर
निर्माता : गौरी खान
निर्देशक : फराह खान 
संगीत : विशाल शेखर 
लेखक : फराह खान, अल्थिया कौशल, मयूर पुरी
रिलीज डेट : 24 अक्टूबर 2014 
 
हैप्पी न्यू ईयर इस वर्ष रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। फराह खान और शाहरुख की हिट जोड़ी 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' की सफलता के बाद तीसरी बार साथ आ रही है। कहानी के पहले आइए परिचय करते हैं फिल्म के मुख्य किरदारों से। 
 
चन्द्रमोहन शर्मा उर्फ चार्ली (शाहरुख खान)
चार्ली ने अपनी शिक्षा बोस्टन की बेस्ट यूनिवर्सिटी और मुंबई की खराब गलियों से ली है। वह एक ऐसी यात्रा पर है जिसमें गलत तरीके से चीजों को सही करना चाहता है। वह टीम इंडिया का कप्तान है। वह शिष्ट और मास्टर माइंड है। वह प्रतिशोध लेना चाहता है। 

मोहिनी जोशी (दीपिका पादुकोण)
webdunia
शहर की सबसे खूबसूरत बार डांसर। आंखों में ख्वाब है कि एक दिन अपना खुद का डांस स्कूल हो जहां वह नृत्य सिखाए। लोगों की नजर में वह सम्मान पाना चाहती है जो उसके पास नहीं है। वह इस टीम की डांस टीचर होने के साथ-साथ आत्मा भी है।

नंदू भिड़े (अभिषेक बच्चन)
webdunia
पक्का बेवड़ा। मुंबई की संगम चाल में रहने वाला। आर्थिक और निजी परेशानियों से जूझ रहा है। उसे सारा हल अब सिर्फ दारू की बोतल में ही नजर आता है। चार्ली की नजर उस पर पड़ती है। इस टीम का नंदू 'की प्लेयर' है।

तेमहटॉन ईरानी उर्फ तम्मी (बोमन ईरानी)
webdunia
मोस्ट एलिजेबल पारसी बेचलर। मम्माज़ बॉय। तिजोरी खोलने में चैम्पियन। चार्ली के पिता के साथ उसने अल्ट्रा सिक्योर सेफ के प्रोजेक्ट में काम किया था। अब चार्ली की योजना का अहम खिलाड़ी। 

कैप्टन जगमोहन प्रकाश उर्फ जग (सोनू सूद) 
webdunia
फौज में रह चुका है। एक्सप्लोसिव्ज़ एक्सपर्ट। दिखने में रफ-टफ, लेकिन बहुत ही सज्जन। उसकी मां के खिलाफ किसी ने कुछ बोला तो उस बंदे की खैर नहीं।  

चरण ग्रोवर (जैकी श्रॉफ)
webdunia
दुबई के इस बिजनेस टॉयकून के पास दौलत का खजाना है। बहुत तेजी से उसने सफलता हासिल की है और राह में आने वाले हर शख्स को रौंद डाला है। इसमें चार्ली के पिता मनोहर शर्मा भी शामिल हैं। यही तो टारगेट है। 

रोहन सिंह (विवान शाह)
webdunia
टीम इंडिया का सबसे युवा सदस्य। हैकिंग जीनियस उसे कहा जाता है। वह टीम इंडिया का दिमाग है। खूबसूरत महिलाओं से बड़ी ही खूबसूरती से बात करने में उस्ताद।

कहानी
webdunia
क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टियां चल रही है। दुबई में दुनिया की सबसे बड़ी डांसिंग इवेंट वर्ल्ड डांस चैम्पियनशिप्स चल रही है। दुनिया की बेहतरीन टीमों पर लोगों की आंखें टिकी हुई हैं। कुछ ऐसी भी टीमें हैं जो किसी तरह इस स्पर्धा में शामिल हो गई हैं। 
 
हैप्पी न्यू ईयर पांच ऐसे लोगों की कहानी है जो अनोखी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर की है जो कि डांस फ्लोर पर लड़ी जा रही है। जहां दुनिया के दूसरे लोग अपने देश के सम्मान के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं वहीं ये पांच प्रतिशोध के लिए डांस कर रहे हैं।
 
ये टीम इंडिया है, जिन्हें अपनी नृत्य क्षमता पर जरा भी यकीन नहीं है, लेकिन स्पर्धा में भाग लेना इनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्पर्धा में टिके रहना इनका लक्ष्य है। जैसे-जैसे फिल्म क्लाइमैक्स की ओर बढ़ती है, इनकी चुनौती और कठिन हो जाती है। फिल्म का क्लाइमैक्स राष्ट्रीय गौरव, शैतानी बदला और विजय से भरा हुआ है। किस तरह से ये लूजर्स एक टीम में परिवर्तित होकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर के लोगों का दिल जीतते हैं, ये कहानी का सार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप हैप्पी न्यू ईयर देखेंगे?