यहां दरिंदगी दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरिंदों ने दरिंदगी की हदें भी पार कर दीं। दौड़ती कार में 2 घंटे तक महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर खून से लथपथ पीड़िता को चलती कार से फेंककर भाग गए। अर्द्धनग्न हालत में सड़क किनारे पड़ी पीड़िता को अस्पताल भिजवाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार का पता कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
मीडिया खबरों के मुताबिक फरीदाबाद में 2 घंटों तक एक युवती से चलती कार में गैंगरेप किया गया। इन्होंने युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद में लहुलूहान हालत में पीड़िता को सड़क किनारे फेंक दिया।
बदहवास हालत में पीड़िता को अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार का पता कर लिया और दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया वह तीन बच्चों की मां है। शनिवार को परिवार में पति से विवाद हो गया था और घर से निकल गई थी। दो युवकों ने उसे लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। Edited by : Sudhir Sharma