एमएसएन की वेबसाइट स्लेट डॉटकॉम एक प्रमुख ऑनलाइन मैगजीन है। इस पर आप खबरों, आइडियाज और समीक्षाओं के अलावा और भी बहुत कुछ पा सकते हैं।
इसमें खास बात यह है कि इसमें एक दिन का एक ही नहीं, बल्कि इसका दोपहर का एडीशन भी होता है और हर खबर के साथ एक इंटरएक्टिव मैप भी होता है। दुनिया भर में फैशन, कला और लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में क्या हो रहा है आप यह भी जान सकते हैं। बिजनेस, टेक्नोलॉजी और साइंस संबंधी भी ताजा से ताजा जानकारी इससे पाई जा सकती हैं।
रोज की खास पिक्चर्स, कार्टून्स और वीडियो भी इस पर देखे जा सकते हैं। बच्चों के लिए तो पूरी की पूरी कार्टून स्ट्रिप भी इस पर देखी जा सकती हैं। रिलीज हुई किताब, फिल्म और म्यूजिक रिलीज की जानकारी भी इस पर उसी दिन देखी जा सकती है। विविध विषयों पर विशेषज्ञों के इस पर कॉलम हैं।
कई ब्लॉग्स भी इस पर देखे जा सकते हैं। बहुत सारी साइट्स के इस पर लिंक भी मिल जाते हैं। आर्थिक और विदेश नीति पर भी बहुत ही पठनीय सामग्री होती है। साथ ही इसके आर्काइव में जाकर आप तो पढ़ने योग्य बहुत सारा खजाना लूट सकते हैं। तो देर किस बात की, बस सर्फ कर डालिए इस साइट को।