Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने वाली सरकार नहीं चाहिए : राहुल गांधी

हमें फॉलो करें हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने वाली सरकार नहीं चाहिए : राहुल गांधी
रामनाथपुरम (तमिलनाडु) , सोमवार, 21 अप्रैल 2014 (16:49 IST)
FILE
रामनाथपुरम (तमिलनाडु)। केंद्र में गरीब हितैषी, धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत को ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जो हिन्दुओं-मुसलमानों को लड़ाए।

राहुल ने यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि क्योंकि ये लोकसभा चुनाव हैं, स्थानीय तमिल दल, जिनके साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं कर पाई, दिल्ली में सरकार नहीं बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप सुनिश्चित करें कि दिल्ली में गरीब हितैषी, धर्मनिरपेक्ष सरकार सत्ता में आए। हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जो घृणा और क्रोध को बढ़ावा देती है। हमें ऐसी सरकार की जरूरत नहीं, जो हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश को ऐसी सरकार की भी जरूरत नहीं है, जो एक राज्य से विचारों को दूसरों पर थोपे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi