Hanuman Chalisa

कैसे आए मजेदार आलू चिप्स...

आलू चिप्स की मजेदार कहानी

Webdunia
प्यार बच्चों! आपको आलू के चिप्स बहुत पसंद है, मगर जितने मजेदार और कुरकुरे यह चिप्स हैं, उससे ज्यादा हैरतभरी है उसकी कहानी।

हुआ यूं कि सन् 1853 की गर्मियों की एक रात वांडर विल्ट ने अपना ट्रक सारातोगा (न्यूयॉर्क) इलाके के एक रेस्टॉरेंट के सामने रोका और फ्रेंच फ्राई का ऑर्डर दिया।

FILE


बैरा जब आलू के तले मोटे लंबे कतले लेकर आया तो वांडर ने पतले कतले लाने का आदेश दिया। वहां के रसोइए जार्ज क्रम ने फ्रेंच फ्राई कम मोटे बनाए, मगर वांडर ने नापसंद कर पतले और कुरकुरे बनाने का आदेश दे डाला।

यह सुनकर जार्ज क्रम ने क्रोध आकर कागज जैसे पतले कतलों को तल कर छाना और वांडर को चिढ़ाने की नीयत से पेश कर दिया, मगर वांडर को वे अच्छे लगे। क्रम को भी लगा कि यह तो नई ‍चीज है। बस फिर क्या था ‘सारातोगा चिप्स’ को लोग चाव से खाने लगे।

FILE


सन् 1926 में श्रीमती स्कडर ने सारातोगा चिप्स की फैक्टरी खोल डाली और तभी मोमिया कागज के लिफाफों का चलन शुरू हुआ था। चिप्स भरे लिफाफों को इस्तरी के जरिए पैक कर दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजा जाने लगा।

फिर हरमन ले नाम के सेल्समैन ने चिप्स को न्यूयॉर्क से पूरे अमेरिका में फैलाने का काम किया।

FILE


पहले तो वह अन्य चीजों की तरह स्कडर के बनाए चिप्स दूसरे शहरों में घूमकर बेचता था, मगर स्कडर के चिप्स की लोकप्रियता के कारण दूसरी चीजें बेचना बंद कर सिर्फ चिप्स को ही बेचने लगा।

बाद में उसने स्वयं चिप्स बनाने का कारोबार शुरू कर दिया। सन् 1961 में ले’ज पोटेटो चिप्स अमेरिका का सबसे बड़ा और लोकप्रिय ब्रांड बन गया।

हालांकि रसोइए के क्रम्स चिप्स और बड़े पैमाने पर दूर-दराज तक पहुंचाने वाली चिप्स को ‘स्कडर वैज’ के नाम से प्रसिद्धि मिली, मगर वांडर विल्ट जिसके कारण इनका जन्म हुआ, उसे कोई ख्याति नहीं मिल सकी।

- उषा भारती

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें