Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिफ्ट सिटी के लिए खुशखबरी! PM मोदी ने दी अहमदाबाद मेट्रो विस्तार को मंजूरी, अब शाहपुर तक दौड़ेगी ट्रेन

Advertiesment
पीएम मोदी कैबिनेट मीटिंग फैसले
Ahmedabad Metro Phase 2 Route Map: गुजरात के आर्थिक केंद्र 'गिफ्ट सिटी' (GIFT City) की कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अहमदाबाद मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को शाहपुर तक विस्तार देने की हरी झंडी मिल गई है। 1067 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह 3.33 किमी का ट्रैक न केवल सफर आसान करेगा, बल्कि आईआईटी गांधीनगर और आसपास के शिक्षण संस्थानों को भी सीधा फायदा पहुंचाएगा। 

किसको मिलेगा लाभ

अहमदाबाद मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद अब यह मेट्रो लाइन केवल गिफ्ट सिटी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे बढ़कर शाहपुर तक जाएगी। इससे बिजनेस हब के कर्मचारियों, छात्रों और शोधकर्ताओं फायदा होगा। साथ ही यह लाइन शाहपुर (IIT गांधीनगर के पास) में उच्च शिक्षा संस्थानों और आवासीय इलाकों को जोड़ेगा।
  • प्रोजेक्ट की कुल लागत : ₹1,067.35 करोड़
  • विस्तारित दूरी : 3.33 किलोमीटर
  • नए मेट्रो स्टेशन : GIFT सिटी हाउस, गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, शाहपुर
  • पूर्ण होने की अनुमानित अवधि : 4 साल (2030 तक)
  • भविष्य के यात्री (2041) : लगभग 58,000 प्रतिदिन

सूरत मेट्रो का काम भी जारी

सूरत मेट्रो का काम भी जोरों पर है और 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक वहां के लोग भी मेट्रो का आनंद ले सकेंगे। वर्तमान में अहमदाबाद और गांधीनगर में 71 किमी से ज्यादा का नेटवर्क पहले से ही चालू है, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कालूपुर रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM Surya Ghar Yojana : घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy