khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अहमदाबाद की सड़कों पर अब 'साइबर कवच' के साथ दौड़ेंगी 28 नई हाईटेक ई-बसें

Advertiesment
Ahmedabad Smart City
Ahmedabad Smart City: गुजरात में अहमदाबाद ने सार्वजनिक परिवहन की परिभाषा बदलते हुए देश की पहली 'साइबर सुरक्षित' बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को 28 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक AC बसों को हरी झंडी दिखाई। ये बसें न केवल प्रदूषण मुक्त हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक डिजिटल सुरक्षा और 'फायर फाइटिंग' सिस्टम से लैस भारत की पहली बसें बन गई हैं। इसी के साथ अहमदाबाद ग्रीन मोबिलिटी और यात्री सुरक्षा के मामले में देश का अग्रणी शहर बन गया है।
 
अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) का लक्ष्य शहर को पूरी तरह से डीजल मुक्त बनाना है।
 इन बसों को चलाने के लिए टेंडर से लेकर डिलीवरी तक का काम मात्र 6 महीने में पूरा हुआ। मार्च 2026 तक सड़कों पर कुल 225 नई ई-बसें उतारने की योजना है। 225 ई-बसों के बेड़े से सालाना 75,000 किलो कार्बन उत्सर्जन कम होगा।
 
क्या कहा मुख्‍यमंत्री ने : मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस के बेड़े में 28 नई इलेक्ट्रिक AC बसों के लॉन्च के साथ, शहर का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और भी मॉडर्न, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल हो गया है। इन बसों की सबसे बड़ी खासियत इनका स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सिक्योरिटी सिस्टम है।
देश में पहली बार, पूरी तरह से ई-बस में साइबर सिक्योरिटी और सेफ्टी ऑडिट लागू किया गया है, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए फायर डिटेक्शन और सप्रेशन सिस्टम जैसी एडवांस्ड फायर अलार्म सुविधाएं भी दी गई हैं। आने वाले साल में सभी AMTS बसों को इलेक्ट्रिक करने की योजना है। यह अहमदाबाद को प्रदूषण-मुक्त और हरा-भरा शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलवामा हमले को 7 साल हुए, सुसाइड बॉम्बर ने किया था 8 मिलिट्री गाड़ियों पर अटैक, भारत ने एसे लिया था बदला