Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जनता से अपील

Advertiesment
Petrol Diesel Crisis
Petrol Diesel Crisis: गुजरात में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नागरिकों से खास अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी को भी घबराकर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और हर दो दिन में पेट्रोल, डीजल तथा गैस की आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है ताकि जनता को कोई परेशानी न हो।
 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र जारी कर आश्वासन दिया है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल का 'बफर स्टॉक' उपलब्ध है। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मोना खांधार ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति भेजी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों को सोशल मीडिया पर फैलने वाले झूठे संदेशों से बचने और बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड न करने की सलाह दी है।
प्रशासन ने जमाखोरी करने वालों और जानबूझकर पंप बंद रखने वाले डीलरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल वाहनों के अलावा बोतल या बैरल में पेट्रोल देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के हर कोने में ईंधन की आपूर्ति बनी रहे, इसलिए जनता को 'पैनिक बाइंग' (घबराहट में खरीदारी) से बचना चाहिए।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक अनिश्चितता के दौर में यूपी बना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश गंतव्य : योगी आदित्यनाथ




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya