Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात के अंबाजी मंदिर में शराब-मांस पार्टी से बवाल, प्रशासन का तत्काल एक्शन, 11 लोगों को हटाया

Advertiesment
Ambaji Mandir Gujarat
गुजरात के जूनागढ़ स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में कथिर तौर पर शराब-मांस की पार्टी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 पुजारियों और सहायकों को हटा दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में कुछ लोग अंबाजी मंदिर के परिसर में बैठकर कथित रूप से मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रशासन वीडियो की जांच कर रहा है। हालांकि तत्काल एक्शन लेते हुए मंदिर से जुड़े 11 लोगों को हटा दिया। इनमें पुजारी भी शामिल हैं। वेबदुनिया भी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। 

3 नए पुजारियों की अस्थायी नियुक्ति 

इस बी‍च, कलेक्टर अनिल रणवासिया ने कहा कि पवित्र धाम की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मंदिर के दैनिक कार्यों और पूजा-अर्चना के लिए 3 नए पुजारियों की अस्थायी नियुक्ति की गई है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। हालांकि प्रशासन इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहा है कि यह वीडियो कितना पुराना है और इसमें दिख रहे लोग वास्तव में कौन हैं। एसडीएम को इस पूरी घटना की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विधायक ने कठोर कार्रवाई की मांग की

दूसरी ओर, स्थानीय विधायक संजय कोराडिया ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया है। विधायक ने एसपी और कलेक्टर से मुलाकात कर मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। (फोटो : वायरल वीडियो से) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में निकाय चुनावों के लिए हलचल तेज, इस माह हो सकती है घोषणा




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya